जेब में फटा वनप्लस फोन, जली पूरी जांघ

By: Pinki Wed, 10 Nov 2021 1:24:59

जेब में फटा वनप्लस फोन, जली पूरी जांघ

वनप्लस नॉर्ड 2 5G स्मार्टफोन के फटने का मामला सामने आया है। सुचित शर्मा नाम के शख्स ने फोन के फटने के बाद की कुछ तस्वीरें ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। इन फोटोज में डैमेज फोन के साथ पैर का भी फोटो है। सुचित ने बताया कि ब्लास्ट के बाद स्मार्टफोन यूजर का पैर काफी डैमेज हो गया।

सुचित ने सोशल मीडिया पर 4 फोटो शेयर किए। इसके साथ उन्होंने लिखा कि वनप्लस आपसे यह उम्मीद नहीं थी। देखिए आपके प्रोडक्ट ने क्या किया है। कृपया परिणाम के लिए तैयार रहें। लोगों की जिंदगी से खेलना बंद करो। आपकी वजह से यह लड़का पीड़ित है। जल्द से जल्द संपर्क करें।'

फोटो को देखकर ये पता चलता है कि ब्लास्ट कितना भयानक रहा होगा। इसमें यूजर की जींस जल गई। साथ ही, उसकी जांघ भी बुरी तरह झुलस गई।

कंपनी ने दिया ये जवाब

इस घटना के तुरंत बाद वनप्लस ने कहा कि हम ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हैं। हमारी टीम यूजर तक पहुंच गई है। हमने इसकी आगे जांच करने के लिए डीटेल्स कलेक्ट करने की प्रोसेस शुरू कर दी है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com